क्या आपको पता है कि आपके आधार कार्ड से अन्य कितनी सिम इश्यू हुई हैं ?
आज के आनलाइन युग में आधार कार्ड हम भारतीयों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। सामान्यतः किसी भी सरकारी योजना का लाभ उठाने के लिए, बच्चों के स्कूल कालेज के फार्म भरने के लिए, बैंक में खाता खुलवाले के लिए, अन्य महत्वपूर्ण कार्य हेतु आधार कार्ड जरूरी होता है।
दोस्तों, उदाहरण के तौर पर हम किसी सिम बेचने वाले दुकानदार के पास सिम खरीदने गए और हमने दस्तावेज के रूप में उसके पास अपना आधार कार्ड की प्रतिपि जमा की, उसके बाद यह हो सकता है कि आपके आधार कार्ड का दुरूपयोग करके, आपके आधार कार्ड की जानकारी के आधार पर अन्य कोई आदमी सिम इश्यू करवा सकता है। तब सवाल यह उठता है कि आपको कैसे पता चले कि आपके आधार कार्ड से अन्य कितनी सिम इश्यू हुई हैं।
इस समस्या के निराकरण हेतु भारत सरकार ने एक वेबसाइट http://tafcop.dgtelecom.gov.in है। पहले यह सेवा केवल बैंगलौर, मुंबई एवं दिल्ली के लिए शुरू हुई थी। लेकिन बाद में यह सेवा पूरे भारत वर्ष के लिए शुरू हो गई है।
कैसे चेक करेंः-
1. सर्वप्रथम आपको भारत सरकार की वेबसाइट http://tafcop.dgtelecom.gov.in पर जाता है। जैसे ही आप उक्त वेबसाइट की लिंक पर किल्क करेंगै TAF-COF Portal ओपन होगा।
2. TAF-COF Portal ओपन होने के बाद Enter your mobile number पर आप अपना मोबाइल नंबर डालेंगे। ध्यान रहे आप वही मोबाइल नंबर डालें जो आपके आधार कार्ड से इश्यू हुआ हो।
3. उसके उपरांत आपके मोबाइल पर एक ओ. टी.पी. आएगी। उक्त ओ. टी.पी. डालकर Validate पर किल्क करें।
4. जैसे ही आप Validate पर किल्क करेंगें आपके आधार कार्ड से इश्यू समस्त सिम नंबरों की एक सूची आ जाएगी।
5. अगर ऐसा कोई मोबाइल नंबर उक्त सूची में दिख रहा हो, जो आपका नहीं है, तो आप उक्त नंबर को सेलेक्ट करके रिपोर्ट में किल्क कर देगें।
6. रिपोर्ट में किल्क करने के बाद उक्त मोबाइल नंबर आपके आधार कार्ड से डिलिंक हो जाएगा और उक्त सिम बंद हो जाएगी।
दोस्तों इस तरह आप अपने आधार कार्ड से लिंक समस्त मोबाइल नंबरों को देख सकते हैं और जो आपका मोबाइल नंबर नहीं है उसे बंद भी कर सकते हैं।
आपको मेरा यह पोस्ट कैसा लगा कमेंट बाक्स पर जरूर लिखें एवं इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।


5 टिप्पणियाँ
V useful information ..thank you for the post..
जवाब देंहटाएंइस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.
हटाएंVery important information... thanks
जवाब देंहटाएंUseful information ever
जवाब देंहटाएंVery informative blog keep posting such kind of contents.
जवाब देंहटाएं