![]() |
Online Driving License Kese Banaye
by Danish iqbal
आज के डिजिटल युग में हम सभी यह चाहते है कि हमारा हर काम घर बैठे हो जाए। आजकल हम सभी की life बहुत busy है आैर उस busy schedule में सरकारी कार्यालयों में जाकर काम कराना आसान नहीं है। किसी भी office जाना, फार्म ख्रीदना, फार्म भरना आैर उसमें भी जानकारी के अभाव में दलालों के चक्कर में पड़ना, इन सभी कारणों से हमारा बेहद कीमती समय एवं पैसा व्यर्थ जाता है।
उदाहरण के तौर पर यदि हमें अपना Driving License बनवाना है तो हमें अपने एरिया के R.T.O. Office में जाना पड़ेगा आैर कर्इ चक्कर काटने पड़ेंगें। इन सभी समस्यों के निराकरण हेतु सड़क परिवहन मंत्रालय द्रा Sarathi Parivahan Sewa शुरू की गर्इ है।
दोस्तों इस Blog के माध्यम से मैं आपको Step by Step यह बताउंगा कि Internet के माध्यम से हम Online Driving License कैसे बना सकते हैं।
Sarathi Parivan Sewa क्या है ?
इसके अलावा एस सेवा के माध्यम से आप Learning Licence, Conductor Lincence भी बना सकते हैं तथा उसका स्टेटस भी चेक कर सकते हैं।
Sarathi Parivahan Sewa में अप्लाई करने के लिए Important Documents
पोर्टल में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अप्लाई करने से पहले Important Documents का इंतजाम जरूर कर लें ताकि बाद में दिक्कत या परेशानी न हो। Documents Upload करने के लिए फाइल साइज 200 KB से अधिक नहीं होनी चाहिए। यह जरूरी दस्तावजों में से कोई भी अपलोड किया जा सकता है। आइए अब जानते हैं जरूरी दस्तावेज कौन से हैं।
-
आधार कार्ड
-
पैन कार्ड
-
वोटिंग आइडेंटी कार्ड
-
बिजली बिल
-
पासपोर्ट साइज फोटो
-
आवेदक के हस्ताक्षर
-
फॉर्म – 1 अगर लर्निंग लाइसेंस के लिए अप्लाई कर रहे हैं
-
फॉर्म – 2 अगर परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अप्लाई कर रहे हैं।
Driving Licence Fees
Learner Licence Fee ₹200
Learner Licence Renewal Fee ₹200
Permanent Driving licence Fee ₹200
Driving Test Fee ₹300
Driving Licence Renewal Fee ₹200
International Driving Licence Fee ₹1000
Sarathi Portal mein Driving licence Apply karne ke liye steps
ड्राइविंग लाइसेंस को अप्लाई करने के लिए पोर्टल में कुछ स्टेप्स निर्धारित किए हुए हैं जो अमूमन पोर्टल पर मौजूद सभी सुविधाओं में एक जैसे हैं हालांकि कुछ कुछ स्टेप्स बदले हुए हैं। वह भी आप आगे के लेख में जान पाएंगे।
1) सबसे पहले सरकार द्वारा निर्धारित ऑफिशियल सारथी वेबसाइट पोर्टल पर जाना होगा, डिवाइस में वेबसाईट का Home पेज खुलेगा जिसमें सबसे पहले आपको एक ऑप्शन मिलेगा ‘Drivers/Learners Licence’ जिसके ठीक नीचे ‘More’ का बटन होगा उसको दबाएं।
2) ब्राउजर के नए टैब में एक पेज खुलेगा जिसमें आपको अपना राज्य सिलेक्ट करना होगा। राज्य के मुताबिक ही सुविधा उपलब्ध करवाई जाती हैं।
4) राज्य को सिलेक्ट करने के बाद आपके सामने उन सुविधाओं की लिस्ट आ जाएगी जो Sarathi Parivahan Sewa में मौजूद हैं। उनमें से कुछ महत्वपूर्ण सुविधाएं निम्नलिखित हैं:
-
Apply for Learner Licence
-
Apply for Driving licence
-
Apply for DL renewal
-
Apply for Duplicate DL
5) जिस सुविधा के लिए आप अप्लाई करना चाहते हैं उसपर क्लिक करें और उसमें जरूरी सभी डिटेल्स भरें। इसमें अपने साथ जो भी डॉक्यूमेंट्स मौजूद हो उसको पोर्टल में अपलोड कर लें।
6) इस चरण में सबसे पहले अपने भरे हुए फॉर्म को सबमिट करने से पहले पूरी तरह से चेक कर लें। सबमिट होने के बाद लाइसेंस की फीस पेमेंट करनी होगी जो आप UPI, Debit card, Credit card या Internet Banking के मध्यम से कर सकते हैं।
7) Payment Verify होने के बाद आपके सामने payment receipt आ जाएगी। इसे आप अपने डिवाइस में जरूर save करलें। लैपटॉप या कंप्यूटर में सेव करने के लिए ‘विंडो का बटन और prnt scr’ एक साथ दबाएं और अगर मोबाइल से कर रहे हैं तो अपने मोबाइल के मुताबिक स्क्रीनशॉट ले लीजिए।
8) जो रिसिप्ट आपको हासिल होगी उसमे एप्लीकेशन नंबर होगा उसी की मदद से आप लाइसेंस के लिए स्लॉट बुक कर सकते हैं।
Learner Licence Apply kaise karen?
कोई भी नई चीज करने से पहले व्यक्ति को उस पर्टिकुलर चीज की knowledge होनी चाहिए। जैसे की उसमें कया नियम हैं। वाहन को कैसे चलाने हैं, गियर कैसे बदलना है, ब्रेक कैसे लगाना है इतियादी। इसीलिए वाहन चलाने से पहले उसको सीखना बेहद जरूरी है। Learner Licence Apply आप बेहद आसानी से Sarathi Parivahan Sewa के मध्यम से कर सकते हैं।
-
वेबसाईट के मुख्य पेज पर जाएं, ‘Drivers/Learners Licence’ के नीचे लिखे More पर क्लिक करें।
-
अब जो पेज खुलेगा उसमें अपने राज्य को सिलेक्ट करें। जैसे ही आप राज्य को सिलेक्ट करेंगे तो पेज आपको सारथी पोर्टल द्वारा प्रदान किए जाने वाले सभी सुविधाओं के नाम आ जाएंगे।
-
इसमें से ‘Apply for Learner licence’ पर क्लिक करें। अब जो पेज खुलेगा उसमें आपको Application Submission Stages को 7 चरणो में बताया गया है।
-
यही वही stages हैं जो आपको मेंशन किए गए हैं। उसके ठीक नीचे continue का ऑप्शन है उसपर क्लिक करें।
-
अब नए पेज पे आवेदक कर्ता की कैटेगरी पूछी जाएगी मतलब की डिप्लोमेट हैं, फॉरेनर हैं, विकलांग हैं या जनरल कैटेगरी से बिलॉन्ग करते हैं। अपने कैटेगरी अनुसार उसमें drop down में से सिलेक्ट कर लें। साथ ही नीचे दिए गए ऑप्शन में से Applicant does not hold any Driving/Learner Licence issued in India इसी को सिलेक्ट रहने दें।
-
इसके बाद आपको एक न्यू पेज पर फॉर्म खुल जाएगा जिसमें आपसे कुछ जरूरी डिटेल्स पूछी जाएंगी उसको अच्छे से भरें। ध्यान रखें की जिस डिटेल्स के ऊपर लाल रंग का ‘*’ वाला निशान होगा उसे जरूर भरना है क्योंकि उसके बिना आप अगले पेज पर नहीं जा पाएंगे।
-
डिटेल्स सबमिट करने के बाद अगले पेज पर document upload करना होता है। अपलोड किए हुए दस्तावेज तय डाइमेंशन के तहत ही होना चाहिए और फोटो धुंधली नहीं होनी चाहिए।
-
इसके बाद पेमेंट के लिए पेज ओपन होगा जिसमें आप पेमेंट UPI, Debit card, Credit card, Net Banking में से कोई भी एक ऑप्शन चुन कर पेमेंट कर सकते हैं। पेमेंट सक्सेस होने के बाद डिस्प्ले स्क्रीन पर रिसिप्ट दिखेगी उसको प्रिंट करलें या स्क्रीनशॉट लेकर सेव करलें।
-
फिर प्राप्त हुए रिसिप्ट में एप्लीकेशन नंबर होगा उससे अपने हिसाब से लर्निंग लाइसेंस के लिए स्लॉट बुक कर पाएंगे।
Permanent Driving licence Apply kaise karen?
इस लाइसेंस को प्राप्त करने के लिए पहला स्टेप वही आपको फॉलो करना होगा जो आपने लर्नर लाइसेंस के दौरान पढ़ा यानी की पहले Sarathi E-Portal पर जाएं वहां ड्राइवर/लर्नर लाइसेंस के नीचे लिखे More पर क्लिक करें।अगले पेज पर राज्य चुनें। बाकी Permanent Driving licence Apply kaise karen? का पूरा जवाब Step by Step guide Hindi me निम्मिनलिखित हैं।
-
राज्य चुनने के बाद अब उपलब्ध सुविधाओं में से ऑप्शन ‘Apply for Driving licence’ को चुनें।
-
आपके सामने वेबसाइट पर कुछ स्टेप्स दिखाए जाएंगे जिससे Driving licence Apply करने में हेल्प मिल सकती है। इसके नीचे Continue के ऑप्शन पर क्लिक करें।
-
अगले पेज पर आपके पास चुनने के लिए तीन ऑप्शन होंगे जैसे की holding learner’s licence, Holding Foreign DL और Holding Defence License. ऐसा इसीलिए क्योंकि कानून के तहत चालक को तभी परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस तभी मिल पाएगा अगर उसके पास लर्निंग लाइसेंस हो या foreign Driving licence हो। ध्यान रहें की लर्निंग लाइसेंस कम से कम एक महीने पुराना होना ज़रूरी है। तभी Permanent Driving licence Apply किया जा सकता है।
-
जो भी ऑप्शन आप चुनेंगे उसकी डिटेल्स भी जरूर भरें जैसे की लर्नर लाइसेंस का नंबर और अपनी सबमिट की हुई जन्म तारीख। इस डिटेल्स को भरने के बाद ok बटन पर क्लिक करें।
-
इसके अगले पेज पर फॉर्म पेज खुल जाएगा जिसमें आवेदक कर्ता को डिटेल्स भरनी होगी और जरूरी दस्तावेज अपलोड करना होगा।
-
फॉर्म भरने के बाद ड्राइविंग लाइसेंस शुल्क भरें और प्राप्त हुई रिसिप्ट को संभालकर रखें जब तक लाइसेंस बन कर तैयार नहीं हो जाता।
Online Driving licence renewal kaise karen?
वाहन चालकों के लिए ड्राइविंग लाइसेंस का होना बेहद जरूरी है लेकिन रोज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में यह चेक करना भूल जाते हैं की कहीं Driving licence Validity period खत्म तो नहीं हो गया? और कुछ लोगों को तो पता ही नहीं होता की ड्राइविंग लाइसेंस की expiry date भी होती है।
आपको बता दें की Driving licence Validity period 20 साल या आवेदक कर्ता के 50 वर्ष के होने तक का होता है इनमें से जो भी पहले होता है उतने तक की ही expiry date मानी जाती है। लेकिन आवेदक कर्ता ने लाइसेंस कमर्शियल व्हीकल के लिए लिया है तो वैलिडिटी 3 साल तक के लिए रहती है
अब जानते हैं Online Driving licence renewal kaise kare step by step guide:
-
सबसे पहले वही स्टेप्स को फॉलो करें जो लर्निंग लाइसेंस और ड्राइविंग लाइसेंस को अप्लाई करने के दौरान किया था।
-
राज्य को सिलेक्ट करने के बाद उपलब्ध सुविधाओं में से तीसरा ऑप्शन “Apply for DL Renewal” पर सिलेक्ट करें।
-
अगले पेज पर स्टेजेस फॉर एप्लीकेशन मेंशन होगा और पेज के आखिर में फॉर्म 1-A को download का ऑप्शन होगा यह फॉर्म जरूर डाउनलोड करें अगर आवेदक कर्ता की उम्र 40 वर्ष या इससे अधिक है।
-
उसके बाद continue ऑप्शन पर क्लिक करें इसमें अब आपको ड्राइविंग लाइसेंस नंबर और जन्म तारीख डालना होगा।
-
Get DL Details पर क्लिक करने के बाद आवेदक कर्ता की पूर्ण डिटेल सामने आ जाएगी। आपको कन्फर्म करना होगा की वह डिटेल्स सही हैं। इसके लिए Yes सिलेक्ट करें। साथ ही आरटीओ ऑफिस, पिन कोड और स्टेट डालकर प्रोसीड बटन पर क्लिक करें इससे आप वेरिफाई कर सकते हैं की वह DL Details आप ही की थी।
-
Driving licence Renewal Form में सही से जानकारी देने के बाद पेमेंट करने के बाद आपका ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यू होकर आ जाएगा।
दोस्तों इस तरीके से Sarathi Parivahan Sewa के मध्यम से आप Online Driving Licence आसानी से बना सकते हैं। अपने पास डॉक्यूमेंट तैयार रखें और इस दिए गए स्टेप्स से ड्राइविंग लाइसेंस अप्लाई करें और कोई भी परेशानी हो तो कृपया कॉमेंट बॉक्स में जरूर पूछें हमें आपकी मदद करने में खुशी होगी।
धन्यवाद


0 टिप्पणियाँ