CIBIL Score Kya Hota hai ? सिबिल स्कोर क्या है ?
किसी भी बैंक अथवा वित्तीय संस्था से अगर आपको कोई लोन या वित्तीय सहायता चाहिए तो उक्त बैंक अथवा वित्तीय संस्था सबसे पहले आपको सिबिल स्कोर (CIBIL Score) चेक करती है।
आइए इस लेख के माध्यम से हम यह जानने की कोशिश करेंगे कि सिबिल स्कोर (CIBIL Score) क्या है, इसकी गणना कैसे होती है तथा कितना सिबिल स्कोर (CIBIL Score) अच्छा माना जाता है ।
CIBIL क्या होता है ? What is CIBIL in Hindi ?
सिबिल (CIBIL) का full farm Credit Information Bureau of India Limited है । CIBIL Bureau की स्थाना वर्ष 2000 में हुई थी ।
CIBIL Credit Bureau अपने सिस्टम में लोन लेने वाले व्यक्ति या संस्था तथा लोन देने वाले बैंक या संस्था का डेटा बेस तैयार करता हैँ । यह संस्था लोन लेने वाले व्यक्ति द्वारा लोन की अदायगी की रिपोर्ट के आधार पर सिबिल स्कोर तैैयार करती है।
CIBIL Score क्या होता है ? What is CIBIL Score in Hindi ?
सिबिल स्कोर लोन लेने वाले व्यक्ति या संस्था का एक कम्प्यूर्टीक्त जरनेटिड एक तीन अंकीय आंकडा होता है जिसके आधार पर बैंक यह तय करते हैं कि लोन लेने वाले व्यक्ति की Credit History क्या है वह लोन चुका पाने में सक्षम होगा या नहीं, उसके पुराने लोन उसने समय पर चुकाए हैं या नहीं, यदि कोई डिफाल्ट है तो इसका असर उस व्यक्ति के Credit Score में पडता है।
CIBIL Score कैसे Calculate होता है ?
CIBIL Score आपके क्रेडिट व्यवहार के अनुसार होती है, उदाहरण के लिए आपने पहले कितना लोन लिया है ? उसे समय पर चुका है या नहीं ? आपने लोन लेने से पहले कितनी संस्थओं से संपर्क किया है ? क्या आप चालू लोन या क्रेडिट कार्ड का मासिक भुगतान समय से कर पा रहे हैं या नहीं ? या फिर आप Annual Income में से कितना पैसा लोन या क्रेडिट कार्ड के भुगतान में चुकाया है ? इस सब कारकों को ध्यान में रखकर आपकी उधार लेकर चुकाने की क्षमता का आंकलन किया जाता है । आपके CIBIL Score को प्रभावित करने वाले कारकों की सूची निम्न दर्शाई गई है।
- लोन एप्लीकेशन की संख्या
- EMI भुगतान एवं Credit Card भुगतान का Track Record.
- चालू लोन किस प्रकार का है ? Unsecured या Secured कितने कितने प्रतिश है ?
- आमदनी का कितना भाग किश्त भुगतान में किया जा रहा है
- कोई पेमेंट डिफाल्ट या रिकवरी तो नहीं चल रहा है ?
Loan लेने के लिए कितना CIBIL Score सही माना जाता है ?
जैसा कि हम जानते हैं कि हर व्यक्ति या संस्था का सिबिल स्कोर अलग अलग होता है और यह 300 से 900 अंकों के बीच में रहता है । आइये हम जानते हैं कि कितना CIBIL Score किस श्रेणी में माना जाता है
- 300-600
- 601-749
- 750+
आप अपना सिबिल स्कोर कैसे सुधारें ? How to Maintain your CIBIL Score ?
एक अच्छा सिबिल स्कोर 750 प्लस में माना जाता है । उपभोक्ता इस बात का ध्यान रखें कि वह लोन की ईएमआई समय पर चुकाएं । यदि आप अपने डयूज समय पर नहीं चकाएंगे तो आपकी CIBIL Score खराब हो सकता है । ऐसा नहीं है कि यदि एक बार आपका सिविल स्कोर खराब हो गया तो आप उसे सुधार नहीं सकते । नीचे कुछ टिप्स आपको बता रहा हूॅ कि आप अपना क्रेडिट स्कोर कैसे सुधारें ।
- आप बिना आवश्यकता के लोन न लें यदि रिश्तेदारों या दोस्तों से उधार लेकर काम चल सकता है तो काम चलाएं ।
- एक समय पर बहुत से बैंकों में लोन के लिए एप्लाई न करें ।
- अपने लोन और क्रेडिट कार्ड की पेमेंट का भुगतान समय से पहले करें ।
- जाने अनजाने किसी प्रकार के डिफाल्ट से बचें ।
- यदि आप किसी को जानते नहीं हैं तो उसका गॉरंटर नहीं बने ।
सिबिल स्कोर कैसे चेक करें ? How to Check CIBIL Score
आपको यदि अपना सिबिल स्कोर चेक करना है तो आप अपना सिबिल स्कोर मुफ्त में सिबिल की आधिकारिक वेबसाइट में जाकर चेक कर सकते हैं ।
दोस्तों इस लेख के माध्यम से मैंने सिबिल स्कोर के बारे में कुछ जानकारी प्रदान की हैँ । आशा है यह जानकारी आपके काम आएगी । यदि कोई सुझाव या प्रश्न है तो Comment Box में Comment लिखकर आप मुझसे शेयर कर सकते हैं ।


1 टिप्पणियाँ
Useful information 👍
जवाब देंहटाएं