MP के सरकारी कर्मचारियों को दीवाली का तोहफा 

 Special on the 75th Foundation Day of NaiDunia My dear Madhya Pradesh bold  voice is NaiDunia CM Shivraj Singh Chouhan

 

मंहगाई भत्ता 8 प्रतिशत बढा, दो Increment भी मिलेगी, 50 प्रतिशत राशि अक्टूबर के वेतन में जुडकर आएगी ।


राज्य सरकार ने 7 लाख अधिकारियों और कर्मचारियों का मंहगाई भत्ता 8 प्रतिशत बढा दिया है । यह राशि अक्टूबर के वेतन में जुडकर मिलेगी । यानी मंहगार्इ भत्ता 12 प्रतिशत से बढकर 20 प्रतिशत हो जाएगा । इसी तरह राज्य सरकार ने अब यह निर्णय लिया कि पेंडिग Increment का 50 प्रतिशत नवंबर 2021 में भुगतान होने वाले अक्टूबर 2021 के वेतन के साथ दिया जाएगा । लंबित increment की शेष 50 प्रतिशत राशि मार्च 2022 में भुगतान होने वाले फरवरी 2022 के वेतन से दी जाएगी । हालांकि इसके बाद भी मप्र के कर्मचारियों को केन्द्र के कर्मचारियों से कम महंगाई भत्ता मिलेगा ।

मुख्यमंती शिवराज सिंह चौहान ने कमर्चारियों से कहा कि कोरोना-काल में आने प्रदेश की जो सेवा की है, वह निश्चय ही अभिनंदनीय है । पिछले डेढ साल में राज्य को कोरोना की दो लहरों का सामना करना पडा था । इस कारण एक तरफ सरकारी का खर्च बढा, वहीं दूसरी ओर राजस्व आय में भारी कमी आई । इसलिए सरकार ने उस कठिन समय में जुलाई 2020 और जनवरी 2021 में मिलने वाला increment को कुछ समय के लिए रोक दिया था ।

शिवराज ने कहा कि अब हमने मंहगाई भत्ता बढाने और increment देने का निर्णय लिया है । बता दें कि ग्हमंती नरोत्तम मिश्रा ने इसके संकेत पहले ही दे दिए थे ।

केन्द्र से अब भी भी 11 प्रतिशत कम मिल रहा है मंहगाई भत्ता

मप्र के कर्मचारियों का मंहगाई भत्ता 12 से बढाकर 20 प्रतिशत किए जाने के बाद भी केन्द्रीय कर्मचारियों की तुलना में 11 प्रतिशत कम मिल रहा है । बता दें कि केन्द्रीय कर्मचारियों को 31 प्रतिशत मंहगाई भत्ता मिल रहा है । अन्य राज्यों के तुलना करें तो भी मप्र के कर्मचारी पिछडे हैं । मप्र के कर्मचारियों का मंहगाई भत्ता वर्ष 2019 से लंबित था ।

कहां कितना है मंहगाई भत्ता

महाराष्ट, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, बिहार सहित कई राज्यों में कर्मचारियों को 28 प्रतिशत मंहगाई भत्ता मिल रहा हैँ । छत्तीसगढ में यह 23 प्रतिशत है । अमूमन राज्य सरकारें केन्द्र के हिसाब से मंहगाई भत्ता बढाने का फैसला करती है ।