MP High Court में  वर्ग-4 के पद हेतु निकली बम्पर भर्ती


Image by mohamed hasan from pixabay
Image by mohamed hassan from pixabay
 

 MP High Court द्वारा मध्यप्रदेश राज्य के जिला एवं सत्र न्यायालय हेतु चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों जिसमें, चपरासी, वाहन चालक, चौकीदार, जलवाहक, माली, स्वीपर हेतु कुल 708 पद हेतु सीधी भर्ती दिनांक 26-10-2021 को निकाली है । इस लेख के माध्यम से मैं आपको यह बताउंगा कि किस पद की कितनी भर्ती निकली है, कैसे और कब तक आवेदन कर सकते हैं एवं इसकी फीस कितनी है, क्या-क्या योग्यता मांगी गई है । विस्त्तत जानकारी के लिए आप MP High Court की website पर जाकर भी देख सकते हैं ।
 

आवेदन कब से कब तक भरे जाएंगे-


Online Application  - 09-112021
Start Date  -
Application Last Date - 24-11-2021(11:55pm)
Interview Date   -     बाद में अधिसूचित की जावेगी ।
 

रिक्त पदों की संख्या Category wise-

 

वाहन चालक       -   69
 
भत्य/चौकीदार/जलवाहक   -  475
 
माली     -   51
 
स्वीपर     -  113
 

किस पद के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए-

वाहन चालक    -    शासन द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्था से दसवीं कक्षा उत्तीर्ण एवं लाइट मोटर व्हीकल चलाने का वैध डाइविंग लासेंस ।
 
भत्य/चौकीदार/    -   आठवीं कक्षा उत्तीर्ण् 
जलवाहक/माली/स्वीपर      
 

आयु की गणना-

सभी पद के लिए दिनांक 01-01-2021 को आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए एवं अधिकतम आयु सामान्य वर्ग के आवेदक के लिए 40 वर्ष निर्धारित की गई है एवं आरक्षित वर्ग को आयु में  05 वर्ष की छूट दी गर्इ है । मध्यप्रदेश के बाहर के आवेदक की अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है ।
 
 

आवेदन शुल्क-

अनारक्षित श्रेणी एवं मध्यप्रदेश के बाहर के आवेदकों के लिए परीक्षा शुल्क 100 रूपए एवं सेवा प्रदाता को पोर्टल शुल्क 116.70 रुपए कुल 216.70 रूपए निर्धारित की गई है ।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें- 

  • सबसे पहले उच्च न्यायालय मध्यप्रदेेश की वेबसाईट पर जाना है ।
  • उक्त वेबसाइट में जाकर "Requirement/result" बटन पर क्लिक करना है ।
  • उसके पश्चात "click on-online Application Forms/Admit Car पर क्लिक करे, जिसमें उक्त पदों की भर्ती का ऑनलाइन आवेदन उपलब्ध होगा । जिसे क्लिक करने पर निम्न 3 आप्शन उपलब्ध होंगे ।
  • Advertisement
  • Registration
  • Application
  •  Advertisement पर क्लिक करने पर भर्ती से संबंधित सभी दिशा निर्देश पीडीएफ के रूप में मिलेंगे ।
  • Registration पर क्लिक कर चाही गर्इ जानकारी भरें ।
  • Application पर क्लिक कर फार्म से संबंधित समस्त जानकारी भरें । निर्धारित शुल्क जमा कर पावती रसीद संभाल कर रखें  ।