भारत में बढती जनसंख्या के साथ-साथ बेरोजगारी की समस्या भी निरंतर बढती जा रही है । रोजगार के अवसर कम हो रहे हैं और प्रतिस्पर्धा अत्यधिक बढ गर्इ है । आज युवा अपनी शिक्षा समाप्त करने के पश्चात रोजगार के अवसर तलाशना प्रारंभ कर देता है । लेकिन वर्तमान समय में हम देखें तो नौकरी कम है और आवेदक ज्यादा । भारत के समाने सबसे बडी चुनौती बेरोजगारों को नौकरी या काम देना है । लेकिन मुझे लगता है सरकार की सारी कोशिशों के बावजूद भी बेरोजगारी की समस्या जस कि तस बनी हुर्इ है अपितु और अधिक विकराल हो गर्इ है । बेरोजगारों के आंकडे इकटठा करने एवं बेरोजगारों को नौकरी अथवा बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा MP Rojgar (मप्र रोजगार) नाम का एक पोर्टल बनाया है । मध्य प्रदेश की सरकारी नौकरियों आवेदन भरने के लिए रोजगार कार्यालय का पंजीयन आवश्यक हो गया है ।
इस लेख के माध्यम से मैं आपको यह बताउंगा कि आप रोजगार कायार्लय में घर बैठे ऑनलाइन पंजयीन कैसे कर सकते हैं । रोजगार कार्यालय में पंजीयन कराने का यह लाभ होता है कि आप मध्यप्रदेश की सरकारी नौकरियों में आवेदन कर सकते हैंँ । आपकी शैक्षणिक व तकनीकी योग्यता का रिकार्ड सरकार के पास आ जाता है, जिससे आपकी योग्यता के आधार पर रोजगार कार्यालय से आपको नौकरी या बिजनेस करने के लिए Training व संसाधन उपलब्ध कराए जाते हैं ।
मध्यप्रदेश रोजगार कार्यालय में घर बैठे ऑनलाईन पंजीयन कैसे करें । How to Register Online Registration for MP Employee Exchange (MP Rojgar)
पंजयीन की प्रक्रिया जानने से पहले इसकी कुछ विशेषताएं आप जान लें-
- इस पोर्टल पर ऑनलाईन रजिस्टेशन करने के लिए सरकार द्वारा कोई फीस नहीं ली जाती है ।
- इस पोर्टल पर कंपनी एवं नौकरी चाहने वाले दोनों ही अपना रजिस्टेशन कर सकते हैं ।
- पोर्टल के जरिए आवेदक अपनी योग्यता, स्थान का चयन कर सकता है ।
- पोर्टल पर अपनी शिक्षा एवं अनुभव को दर्ज करा पाएंगे ।
- ऑनलार्इन प्रक्रिया होने के कारण आवेदक को यहां-वहां भटकना नहीं पडता है ।
- रोजगार कार्यालय द्वारा समय-समय पर रोजगार मेले का आयोजना किया जाता है, जिससे आवेदक को नए-नए जॉब के अवसर प्राप्त होते हैं ।
- पोटर्ल पर पंजयीन होने के बाद विभिन्न प्रकार की नौकरियों की जानकारी एक ही प्लेटफार्म पर मिलती है ।
पोर्टल पर रजिस्टेशन हेतु पातता एवं आवश्यक दस्तावेज-
- आवेदक को मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना आवश्यक है ।
- आवेदक का आधार कार्ड ।
- शैक्षणिक योग्यता ।
- तकनीकी योग्यता यदि हो तो ।
- पैन कार्ड ।
- फोटो पासपोटर् साइज ।
- मोबाइल नंबर ।
- ईमेल आर्इ.डी.
MP Rojgar Panjiyan. मध्यप्रदेश रोजगार कार्यालय में ऑनलाईन पंजीयन की प्रकिया-
सर्वप्रथम मध्यप्रदेश रोजगार कार्यालय की वेबसार्इट https://mprojgar.gov.in पर Click करे
उसके उपरांत आपको होम पेज में कर्इ ऑपशन दिखाई देखें । आपको Job Seeker Register Now वाले Icon पर क्लिक करना है जो नीचे दिखाया गया है ।
उस पर क्लिक करने के उपरांत Job Seeker Registration Form Open होगा ।
उक्त फार्म में चाही गर्इ समस्त जानकारी भरने के उपरांत Proceed पर Click करें ।
उसके उपरांत आपको User ID एवं Password तैयार करना होगा ।
उसके उपरांत आपका रोजगार विभाग में ऑनलाईन पंजीयन हो जाएगा ।
आप अपना रजिस्टेशन पावती का Print Out निकाल कर संभाल कर रखें ।
दोस्तों मैंने इस लेख के माध्यम से मध्यप्रदेश रोजगार कार्यालय में ऑनलाईन पंजीयन की प्रक्रिया संमझाने का प्रयास किया हैँ । मुझे उम्मीद है कि इस लेख के माध्यम से आपको मदद मिलेगी ।आपको यह पोस्ट कैसी लगी अथवा आपके कोई प्रश्न है तो आप कमेंट बाक्स पर लिख सकते हैं । मैं आपके प्रश्नों का उत्तर देने की पूरी कोशिश करुंगा ।
यह भी जरूर पढें- MP High Court में वर्ग-तीन हेतु निकली भर्ती

0 टिप्पणियाँ