लोकसभा में दिनांक 20-12-2021 को भारी हंगामें के बीच आधार कार्ड को वोटर आई.डी. कार्ड से लिंक करने का बिल पेश किया गया । इस बिल का उददेश्य चुनाव प्रक्रिया में सुधार लाना हैँ । हालाकि यह व्यवस्था वैकल्पिक रहेगी, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने वर्ष 2015 में कल्याणकारी योजनओं में आधार्ड कार्ड का उपयोग वैकल्पिक रहेगा । इसका मतलब यह  है कि जिसे लिंक करना है वे करें और जिसे लिंक नहीं करना है वह न करेंँ । वोटर आई.डी. कार्ड से यदि आधार कार्ड लिंक नहीं है तो किसी को भी वोट डालने से नहीं रोका जाएगा । चुनाव आयोग ने वर्ष 2015 में राष्टीय चुनाव कानून शुद्वकरण एवं प्रमाणीकरण कार्यक्रम प्रारंभ किया था । इसका  फायदा यह  है कि एक व्यक्ति के नाम से कई नामाकंन समाप्त हो जाएंगे ।


कैसे करें आधार कार्ड को वोटर आई.डी. कार्ड से लिंक-

1. आधार्ड कार्ड को वोटर आई.डी.कार्ड से लिंक करने के लिए आपको चुनाव आयोग की वेबसाइट https://voterportal.eci.gov.in पर जाना होगा ।
 
2.    यदि आपका पहले से voterportal.eci.gov.in पर एकाउंट है तो आप तो आप मोबाइल नंबर या ई-मेल डालकर लॉगइन कर सकते हैं और यदि नहीं है तो आपको अपना एकाउंट बनाना होगा ।
 
3.    आप अपना विवरण जैसे नाम, जन्मतिथि, आदि दर्ज करें और प्रविष्टियां खोजें ।
 
4.    फीड पर आपको आधार नंबर दिखाई देखा जहां आपको अपना आधार नंबर डालना है ।
 
5.    सभी फील्ड भरने के बाद आप सबमिट बटन पर क्लिक करें ।

मैसेज के जरिए आधार कार्ड को वोटर आई.डी. कार्ड से कैसे लिंक करें-

आप अपने मोबाइल से मैसेज भेजकर भी आधार कार्ड को वोटर आई.डी.कार्ड से लिंक कर सकते हैं इसके लिए आपको अपने मोबाइल से मैसेज बाक्स में <voter id no><aadhar no.> फार्मेंट में 166 या 51969 पर एस.एम.एस भेजकर भी लिंक किया जा सकता हैँ ।

फोन के माध्यम से आधार कार्ड को वोटर आई.डी. कार्ड से कैसे लिंक करें-

आप अपने वोटर आर्इ.डी. कार्ड को आधार कार्ड से  कॉल सेंटर में फोन करके भी लिंक करा सकतेहैं ।

इसके आप 1950 पर सुबह 10 से शाम 05 बजे तक कॉल कर  वोटर आई.डी. कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करा सकते हैं ।