Credit Card के फायदे  और नुकसान

Credit Card  क्या है । Credit Card के फायदे और नुकसान in hindi  । Credit Card का इस्तेमाल कैसे करें ।

Image by StockSnap from Pixabay
Image by StockSnap from Pixabay

 

दोस्तों यदि हम किसी online site से कोई मोबाइल या अन्य कोई वस्तु खरीदना चाहते हैं तो हम देखते हैं कि Payment के दौरान  यदि हम Credit Card को Select करते हैं तो उसमें हमें कई सारे offer दिखाई देते हैं,जबकि cash payment या अन्य ऑपशन चुनने में वह नही दिखाई देते हैँ  । कई e comerce Company  तो  सिर्फ  credit card में ही उक्त सामान बेचती हैं । तब हमें यह लगता है कि credit card होता तो कितना अच्छा होता । credit card के द्वारा हम सरल EMI में भुगतान कर सकते हैं । किंतु credit card के फायदे और नुकसान दोनों है । यदि हम credit card का उपयोग सही ढंग से करें तो यह बहुत फायदे का है लेकिन  यदि हमने इसका उपयोग समझदारी से नहीं किया तो इसके बहुत ज्यादा नुकसान हैँ । 

आईए हम जानते हैं कि credit card क्या होता है, credit card के फायदे और नुकसान in hindi क्या है, credit card और debit card  में क्या अंतर होता है,हम credit card कैसे ले सकते है, credit card कितने प्रकार के होते हैं । इस लेख के माध्यम से  credit card से जुडे सभी  सवालों  का  जवाब मिल  जाएगा   ।


Credit Card क्या होता है-

credit card बैंक द्वारा दी जाने वाली ऐसी सहूलियत है जिसमें आप पहले  खर्च करते हैै और उसे बाद में चुकाते हैं । वास्तव में यह बैंक एवं आपके बीच एक करार है । बैंक आपके उधार लेने या चुकाने की क्षमता के आधार पर आपको  कुछ दिनों के लिए पैसे उधार देता है । जिसे आपको खरीददारी करने के उपरांत 50-60 दिनों के बाद चुकाना पडता है ।    

आप इसे ऐसे भी समझ सकते हैं जैसे हम किसी किराना दुकान से महीने भर समान लेते हैं और उसे अगले महीने चुका देते हैंँ । किराना दुकान वाला आपकी हैसियत के हिसाब से आपको उधार देता है । किसी व्यक्ति को वह 5000 रुपए महीने का उधार देता है और किसी व्यक्ति को 10000 रुपए का उधार देता हैँ । वह उस व्यक्ति की आमदनी और खर्च के अनुसार उधार देता है । यदि आप अगले महीने किराना दुकानदार का उधार नहीं चुकाएंगे तो वह आपको आगे उधार देना बंद कर देगा । बस ऐसा ही credit card में ही भी होता है । आप महीने भर एक निश्चित समय में credit card से खरीददारी करते हैं और उक्त निश्चित समय  पश्चात उसे चुकाना पडता है । यदि आप निश्चित समय सीमा के बाद अपने बिल नहीं चुकाएंगे तो आपको भारी ब्याज देना पड सकता है ।

 

साथ में यह भी पढें- CIBIL SCORE क्या होता है ।

 

Credit Limit क्या होती है-

आपकी Credit Limit आपकी आमदनी पर निर्भर करती है । यदि आप सरकारी या प्राइवेट कर्मचारी हें तो आपकी महीने की सैलरी की तीन गुना तक Credit Limit दी जाती है । यदि आप कोई ध्ंधा करते हैं तो आपकी सालाना इनकम को देखकर Credit Limit  बैंक तय करता है । जो लोग सैलरी कर्मचारी नहीं है या जिनका धंधा नहीं है, जैसे स्टूडेंट या घरेलू महिलाएं उनके लिए बैंक उनकी सेविंग या फिक्सड डिपाजिट पर Credit Limit तय कर Credit Card जारी करता है ।


Credit Card के फायदे-

    • Credit Card में आपको 50-60 दिन के लिए आसान कर्ज मिल जाता है ।
    • Credit Card में online shoping में बहुत सारे आफर मिल जाते हैं ।
    • Credit Card में खरीदी में खर्च रकम को आसान ईएमआई में चुका सकते हैं ।
    • सभी जगह आजकल online transaction होते हैं अतः यह सुविधाजनक है ।   
    • बहुंत सारे  online transaction केवल Credit Card को ही सपोर्ट करते हैं ।
    • Credit Card से खरीदी कर आप बहुत सारे rewards पा सकते हैं, जिसे आप रीडीम कर अन्य वस्तु या भुगतान कर सकते हैं ।
    • Credit Card का सही इस्तेमाल करने से आपका अच्छा Credit Profile बन सकता है, जिससे आपको बैंक द्वारा नए-नए ऑफर एवं लोन प्रदान किए जाते हैं ।
    • आपको जो भी लेनदेन रहता है वह ऑनलाइन रहता है, जिसे आप उक्त कार्ड का वेबसाइट या एप पर जाकर देख सकते हैं तथा आकलन कर सकते हैं ।   
     
     

    Credit Card के नुकसान-

    •  Credit Card का सबसे बडा नुकसान यह  है कि इससे व्यक्ति की फिजूलखर्च करने की आदत हो जाती है । कई चीजें हमारे बजट में नहीं रहती हैं लेकिन Credit Card होने से हम उसे खरीद लेते है । जिसका भुगतान करते समय हमें समस्या जाती है ।
    • Credit Card का interest rate एवं fine बहुत अधिक होता है । यदि हमने बिल का समय पर भुगतान नहीं किया तो बिल एमांउट पर दैनिक ब्याज लगता है जो कि लगभग 30 से 40 प्रतिशत वार्षिक हो सकता है, जो पर्सनल लोन के ब्याज से भी बहुत अधिक है ।
    • अगर आपने सही कार्ड नहीं चुना तो आपको भारी वार्षिक फीस भरती पडती है ।
    • अगर आपने सही ढंग से पेमेंट नहीं किया तो आपका पूरा Credit Profile खराब हो सकता है । आपका CBIL खराब हो सकता है जिससे आपको भविष्य में कोई भी लोन लेने में परेशानी आ सकती है ।

    दोस्तों तो आप Credit Card फायदे और नुकसान समझ गए होंगे । अतः Credit Card का उपयोग करने से पहले इन सभी बातों का विशेष ध्यान रखें । फिजूलख्र्च करने की आदत मत डालें । क्योंकि एक बाद व्यक्ति कर्ज के बोझ पर दबता है तो वह दबता चला जाता है उससे बाहर निकलना बहुत मुश्किल होता हैँ । इसलिए Credit Card का उपयोग सही ढंग से करें ।